Vidisha Bharti

Header
collapse
...
Home / विदिशा समाचार / Vidisha News: ग्यारसपुर में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार

Vidisha News: ग्यारसपुर में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार

01-11-2026  Vidisha Bharti Desk  206 views
Vidisha News: ग्यारसपुर में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार

विदिशा। जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत ग्यारसपुर थाना पुलिस ने ग्राम ऊहर कोटरा में दबिश देकर जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 4,400 रुपये नकद, ताश के 52 पत्ते, चार मोबाइल फोन और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 1 लाख 14 हजार 400 रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को संध्याकालीन भ्रमण के दौरान ग्यारसपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ऊहर कोटरा में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी ग्यारसपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। मौके पर जुआ खेलते छह लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे और जुआ फड़ से नकदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

ग्यारसपुर पुलिस ने जिन छह लोगों को गिरफ्तार किया, उनके नाम और पते इस प्रकार हैं।

1. प्रकाश पिता कालूराम कुशवाह, उम्र 40 वर्ष, निवासी बमूरा मोहल्ला, ग्यारसपुर।

2. जगन्नाथ पिता बाबूलाल लोधी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम ऊहर कोटरा।

3. अनश पिता अनवर खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम ऊहर कोटरा, ग्यारसपुर।

4. दीपेश पिता महेश मैना, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम फुर्तला, ग्यारसपुर।

5. सौरभ पिता खुमान सिंह मैना, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम फुर्तला, ग्यारसपुर।

6. पप्पू पिता फेरन सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम फुर्तला, ग्यारसपुर।

नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 1,14,400 रुपये कीमत का मशरूका जब्त किया। इसमें 4,400 रुपये नकद, ताश के 52 पत्ते, चार मोबाइल फोन और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है।

इस मामले में थाना ग्यारसपुर में अपराध क्रमांक 217/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदामा सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक सियाराम शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक शशांक पाठक, विमल चौहान, राजीव पांडे, जितेंद्र बरकने सहित पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।

इसके अलावा आरक्षक अनूप कटारे, हरेंद्र गुर्जर, आशीष कुमार, अनिल, रविन्द्र, एनसीओ यादनारायण, सैनिक हीरालाल और पायलट धर्मेंद्र लोधी, अंशुल एवं चंद्रेश भी कार्रवाई में शामिल रहे।

विदिशा पुलिस ने जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।


Share:

रिक्वायरमेंट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy