अमित रैकवार विदिशा। शनिवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और राधौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में लटेरी पहुंचे। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। विधायक जयवर्धन सिंह ने सिरोंज रोड पर स्थित नए कांग्रेस कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया इस अवसर पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने संबोधन में राधौगढ़ विधायक ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का शासन काल 'वोट चोरी, परीक्षा चोरी और सीट चोरी' का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने सरकार को अहंकार में डूबी हुई करार दिया। युवाओं और जेन-जी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब देश में बदलाव का समय आ गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब छात्रों के खिलाफ एके-47 का इस्तेमाल किया गया। जयवर्धन सिंह ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र में मोदी सरकार तबाही मचा रही है, ठीक उसी तर्ज पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी राज्य को तबाही की ओर ले जा रहे हैं।
- राम मंदिर और चंदा चोरी के साथ कर्ज के मुद्दे
उन्होंने राम मंदिर के नाम पर हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भाजपा को घेरा और सत्ता में बैठे लोगों पर तीखा हमला बोला। साथ ही जी न्यूज के उद्योगपति सुभाष चंद्रा के बकाए कर्ज का मुद्दा उठाते हुए भाजपा की नीतियों पर सवाल खड़े किए। विधायक ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए बिजली बिलों में वृद्धि, खाद और बीज की किल्लत को लेकर सरकार की खिंचाई की और कहा कि अन्नदाता आज बुनियादी जरूरतों के लिए परेशान है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधित किया और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र में सक्रिय रहने का आह्वान किया है।
- इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब निहत्थे छात्रों पर एके-47 जैसी घातक राइफलों का इस्तेमाल हुआ।
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वर्तमान शासनकाल लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पतन का दौर बन चुका है। उन्होंने कहा, लगातार वोट चोरी परीक्षा चोरी और सीट चोरी यही आज की भाजपा और मोदी सरकार की असली पहचान है। देश का युवा परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक से हताश है, वहीं चुनाव प्रक्रियाओं पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। युवाओं और जेन-जी Gen Z पीढ़ी की आवाज़ बुलंद करते हुए पूर्व मंत्री ने एक बेहद गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब अपने अधिकारों की मांग कर रहे निहत्थे छात्रों पर एके-47 (AK-47) जैसी घातक राइफलों का इस्तेमाल किया गया। यह सरकार युवाओं के भविष्य को कुचलने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि अब देश में बदलाव का समय आ चुका है और युवा पीढ़ी ही इस अहंकारी सत्ता को उखाड़ फेंकेगी। जयवर्धन सिंह ने धार्मिक आस्था के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर हुए चंदे में भी अनियमितताएं और चोरी की है सत्ता में बैठे लोगों को इस पर जवाब देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कॉरपोरेट घरानों और मीडिया समूहों को दिए जा रहे कथित संरक्षण पर सवाल उठाए। उन्होंने उद्योगपति सुभाष चंद्रा के बकाए कर्जों का हवाला देते हुए कहा कि एक तरफ आम आदमी और किसानों पर शिकंजा कसा जा रहा है वहीं दूसरी तरफ बड़े उद्योगपतियों के भारी-भरकम कर्ज माफ और अनदेखे किए जा रहे हैं।
- अन्नदाता संकट में - बिजली, खाद और बीज की किल्लत
किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश का किसान आज खाद, उन्नत बीज और निर्बाध बिजली के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। भारी-भरकम बिजली बिलों से ग्रामीण और किसान वर्ग त्रस्त है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं भारी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *