Vidisha Bharti

Header
collapse
...
Home / बिजनेस / सांची में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, घर-घर लहराया तिरंगा

सांची में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, घर-घर लहराया तिरंगा

16-08-2026  Vijay Sharma  261 views
सांची में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, घर-घर लहराया तिरंगा

वसीम कुरेशी सांची। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस सांची नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, बैंकों, सामाजिक संस्थानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया गया। सुबह से ही नगर में देशभक्ति के गीत और भारत माता के जयकारे सुनाई देते रहे।
नगर परिषद सांची में क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए विभिन्न स्थानों पर उनका सम्मान किया जा रहा है। IMG-20260816-WA0032
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान

नगर परिषद परिसर में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का श्रीफल और माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, सीएमओ रामलाल कुशवाहा, पार्षद और उनके प्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विधायक ने क्षेत्र के विकास को लेकर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि सांची क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।ImgResizer_20260816_1937_53581
जनपद पंचायत और तहसील परिसर में भी फहराया तिरंगा

जनपद पंचायत सांची में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पूजा जैन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

आमखेड़ा तहसील परिसर में अतिरिक्त तहसीलदार ने तिरंगा फहराया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सांची पुलिस थाने में थाना प्रभारी आरबी शर्मा ने ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की सेवा के प्रति अपने दायित्वों को दोहराया।

स्तूप परिसर में भी हुआ ध्वजारोहण

विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां संदीप महतो ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कृषक सेवा सहकारी संस्था में नरेश राजपूत ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान किसानों और संस्था से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही।

अस्पताल और स्कूलों में भी मनाया गया पर्व

सिविल अस्पताल सांची में सीबीएमओ लक्ष्मी कुमार ने ध्वजारोहण किया। अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य संजय अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। सांदीपनि स्कूल में प्राचार्य अनिल दीक्षित ने राष्ट्रध्वज फहराया।

स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकारी स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। बच्चों के हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे रहे।

भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर

प्रभात फेरी के दौरान बच्चों और लोगों ने भारत माता की जय और 15 अगस्त अमर रहे जैसे नारे लगाए। देशभक्ति के नारों से सांची नगर का माहौल उत्साह से भर गया।

कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष और सेवादल अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। होटल गेटवे में मैनेजर अरोरा ने तिरंगा फहराया। विभिन्न संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बैंकों में भी हुआ ध्वजारोहण

सांची नगर की विभिन्न बैंक शाखाओं में प्रबंधकों ने ध्वजारोहण किया। कोऑपरेटिव बैंक में शाखा प्रबंधक शुभम चौबे और प्रबंधक नरेश राजपूत ने किसानों की मौजूदगी में राष्ट्रध्वज फहराया।

इस दौरान बैंक कर्मचारियों, किसानों और ग्राहकों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। नगर के सरकारी और निजी संस्थानों में पूरे दिन देशभक्ति का माहौल बना रहा।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सांची नगर और आसपास के क्षेत्र में घर-घर तिरंगा लहराता दिखाई दिया। सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूलों, बैंकों और अन्य संस्थानों तक लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विभिन्न आयोजनों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया गया और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया।


Share:

रिक्वायरमेंट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy