Vidisha Bharti

collapse
...
Home / राजनीति / विदिशा में अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

विदिशा में अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

2025-04-20   445 views

 

ImgResizer_20250420_1641_08753
विदिशा, मध्य प्रदेश। जिले के बासौदा क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन के खिलाफ वन विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त किया। वनमंडलाधिकारी हेमंत यादव के नेतृत्व में हुई इस औचक छापेमारी में अवैध खनन में लिप्त दो ट्रक और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया गया।

इस कार्रवाई में उप वनमंडलाधिकारी हिमांशु त्यागी, तरुण डेहरिया, उड़नदस्ता दल और क्षेत्र के सभी परिक्षेत्र अधिकारी शामिल रहे। छापेमारी के दौरान घटेरा, पधार, उदयपुर और भिलायं बीट में गहन निरीक्षण किया गया। मौके पर पाए गए अवैध पत्थर फर्शियों को तत्काल तोड़कर नष्ट कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, खनन गतिविधियों में लापरवाही बरतने वाले कुछ बीट गार्डों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है। वहीं, संवेदनशील इलाकों में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं।


Share:

26