
विदिशा जिले के लटेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आरी घाटी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा उस वक्त हुआ जब सिरोंज से शादी समारोह के बाद इंदौर के महू लौट रहे लोग आरी घाटी से गुजर रहे थे। पिकअप वाहन के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को लटेरी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 पुरुष और 1 महिला को मृत घोषित कर दिया।
घायलों का उपचार जारी है, कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
मुख्य बिंदु:
हादसा: आरी घाटी, लटेरी (विदिशा)
मृतक: 2 पुरुष, 1 महिला
घायल: 12 लोग
कारण: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप
वाहन में सवार थे शादी समारोह से लौटते लोग