Vidisha Bharti

collapse
...
Home / राजनीति / दो बच्चों की मां ने भांजे से की शादी, मंदिर से पति को भेजी ऐसी तस्वीर कि पैरों तले खिसक गई जमीन

दो बच्चों की मां ने भांजे से की शादी, मंदिर से पति को भेजी ऐसी तस्वीर कि पैरों तले खिसक गई जमीन

2025-08-07  Editor Shubham Jain  559 views

ImgResizer_20250807_2143_12175

बिहार के बांका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने ही भांजे से शादी कर ली। इस शादी की खबर तब सामने आई, जब महिला ने मंदिर में हुई शादी की तस्वीरें अपने पति को भेज दीं। पति ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

रोते हुए पति ने पुलिस से मांगी मदद

"साहब! मेरी पत्नी ने तो मेरे भांजे से शादी कर ली, मगर मेरे दोनों बेटों को वापस दिला दो।" बिहार के बांका जिले में पुलिस के सामने अपने बेटों को वापस दिलाने की गुहार लगाते हुए पति शिवम कुमार की आँखों से आँसू छलक आए। दरअसल, शिवम की पत्नी पूनम अपने दो बच्चों के साथ भांजे अंकित के साथ भाग गई और एक मंदिर में उससे शादी कर ली। इस शादी की खबर पूनम ने खुद अपने पति को तस्वीरें भेजकर दी।

यह मामला अमरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।

11 साल पहले हुई थी शादी

पीड़ित पति शिवम ने बताया कि उनकी शादी 2014 में पूनम कुमारी से हुई थी। शादीशुदा जिंदगी में उनके दो बेटे, 10 साल का आकाश और 8 साल का ऋषि हैं। शुरुआती सालों में सब कुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे उनके घर पूनम का भांजा अंकित कुमार आने-जाने लगा। अंकित, जो गोगरी जमालपुर का रहने वाला है, और पूनम के बीच रिश्ते गहरे होते गए। दो दिन पहले, पूनम अचानक दोनों बच्चों के साथ घर से लापता हो गई।

मंदिर में शादी की तस्वीरें भेजकर दिया धोखा

पत्नी और बच्चों की तलाश में भटक रहे शिवम को सोमवार की रात एक ऐसा झटका लगा, जिससे वह हिल गए। पूनम ने शिवम के मोबाइल पर अंकित के साथ मंदिर में शादी करते हुए एक तस्वीर भेजी और बताया कि उसने अंकित से शादी कर ली है।

शिवम ने बताया कि अंकित रिश्ते में पूनम का भांजा लगता है। यह शादी न केवल पारिवारिक, बल्कि सामाजिक मान्यताओं के भी खिलाफ है। शिवम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर दोनों बच्चों को वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।


Share:

26