Vidisha Bharti

collapse
...
Home / Government Schemes / Yojana Page / रिटायरमेंट से पहले रिश्वत में रंगे हाथ पकड़ा गया वनपाल,10 हजार की मांग पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

रिटायरमेंट से पहले रिश्वत में रंगे हाथ पकड़ा गया वनपाल,10 हजार की मांग पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

2024-12-21  Editor Shubham Jain  505 views

ImgResizer_20241221_0829_33283
 धार....अमझेरा में वन विभाग की 10 बीघा भूमि पर पट्टा दिलाने के नाम पर 50,000 रुपये रिश्वत मांगने वाले वनपाल दयाराम वर्मा को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आवेदक दिनेश कोली ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को शिकायत दी थी कि वनपाल ने पट्टा दिलाने के लिए रिश्वत की मांग की है। सत्यापन के बाद लोकायुक्त इंदौर की टीम ने ट्रैप लगाकर वनपाल को 10,000 रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया।

61 वर्षीय दयाराम वर्मा को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल, इंस्पेक्टर प्रतिभा तोमर और अन्य अधिकारी शामिल रहे।

यह घटना भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।


Share:

ब्लैक टाइगर