Vidisha Bharti

collapse
...
Home / Government Schemes / Yojana Page / प्रेम की कीमत: बिहार में आशिक का 'कटता' इश्क, हंसुआ से हुआ न्याय!

प्रेम की कीमत: बिहार में आशिक का 'कटता' इश्क, हंसुआ से हुआ न्याय!

2025-04-10  Editor Shubham Jain  399 views

FB_IMG_1744283653318
औरंगाबाद, बिहार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ प्रेम की आग में जलते-जलते एक युवक अपनी मर्दानगी से ही हाथ धो बैठा। हवस, प्यार और गलतफहमी के इस त्रिकोण में ऐसी कहानी बुनी गई है, जो फिल्मों को भी पीछे छोड़ दे।

मामला है औरंगाबाद ग्रामीण इलाके का, जहाँ के निवासी नीतीश कुमार अपनी प्रेमिका के 'संसर्ग-संदेश' पर दीवाने हो गए। मामला तब बिगड़ गया जब पता चला कि प्रेमिका इस वक्त अपने जीजा के घर पर थी। नीतीश फिर भी प्यार के नशे में पीछे के दरवाजे से घुस गए — लेकिन ये 'रहस्यमयी रात' जल्द ही डरावना सपना बन गई।

बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों प्रेमी एक-दूजे के करीब आए, वैसे ही लड़की का जीजा मौके पर आ धमका। इससे पहले कि नीतीश कुछ समझ पाते, उन्हें धर दबोचा गया, हाथ-पाँव बाँध दिए गए और फिर गुस्से में हंसुआ उठाकर उनका गुप्तांग काट डाला गया।

घटना यहीं खत्म नहीं हुई — अगले दिन लड़की ने परिवार के दबाव में FIR दर्ज करवा दी कि युवक रेप की नीयत से घर में घुसा था। वहीं, नीतीश ने भी पलटवार करते हुए क्रॉस FIR दायर कर दी।

अब मामला अदालत की चौखट पर है — लेकिन इस पूरी कहानी का सबसे बड़ा शिकार बना है नीतीश, जिसकी ज़िंदगी इस एक रात में हमेशा के लिए बदल गई। लड़की शायद आगे बढ़कर शादी कर ले, लेकिन नीतीश के लिए अब 'प्यार' एक खौफनाक याद बनकर रह गया है।


Share:

26