Vidisha Bharti

collapse
...
Home / राजनीति / पेड़ गिरने से घायल हुए स्कूली बच्चों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर और एसपी

पेड़ गिरने से घायल हुए स्कूली बच्चों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर और एसपी

2024-12-10   318 views

 

fb-img-1733791169568.webp

विदिशा..कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक  रोहित काशवानी ने बासौदा के पुरवाई चक्क में नीम का पेड़ गिरने से घायल हुए स्कूल के बच्चों के इलाज हेतु किए गए चिकित्सीय प्रबंधों का जिला अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने घायल बच्चों व उनके परिजनों से संवाद भी किया। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने पेड़ गिरने से घायल हुए 10 साल के मास्टर विपिन सहरिया, कक्षा आठवी की छात्रा अंजली गुर्जर दोनो बच्चों से संवाद कर कहा कि ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। डॉक्टर द्वारा जांच व उपचार किया जा रहा है। इलाज के तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए गए है  किसी भी प्रकार से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने घायल बच्चों को बेहतर उपचार मिले इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं। 

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को जैसे ही जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने तत्काल जिला परियोजना समन्वयक आरपी लखेर एवं जनपद सीईओ बासौदा को टीएल बैठक में से ही बच्चों को समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बासौदा रवाना किया गया था।

    बासौदा के ग्राम पुरवाई चक्क में शासकीय माध्यमिक शाला प्रांगण में नीम का पेड़ गिरने से स्कूल के बच्चे चायल होने की सूचना प्राप्त होने पर एसडीएम विजय राय सहित अन्य अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलो को इलाज के लिए बासौदा अस्पताल पहुंचाया जिसमें से दो बच्चों अंजली गुर्जर और विपिन सहरिया को जिला चिकित्सालय विदिशा रेफर किया गया था इन दोनो बच्चों को  भर्ती कराया जाकर बेहतर इलाज के प्रबंध सुनिश्चित कर इलाज किया जा रहा है। 

बासौदा विकासखण्ड अंतर्गत माध्यमिक शाला पुरवाई चक्क में सोमवार की प्रातः प्रांगण में लगा नीम का पेड अचानक धराशायी हो गया। जिसकी चपेट में आने से संस्था के 6 बच्चे कक्षा आठवी की छात्रा अंजली गुर्जर, कक्षा चार के विपिन सहरिया, देव अहिरवार, कक्षा पांचवी के छात्र उमेश प्रजापति, शिवम अहिरवार एवं कक्षा तीन की छात्रा बैष्णवी अहिरवार चोटिल हो गए थे। जिन्हें बासौदा के शासकीय चिकित्सालय में संस्था शिक्षकों द्वारा भर्ती कराया गया। 

जिला परियोजना समन्वयक एवं जनपद सीईओ ने मौके पर पहुंचकर बच्चों का हाल चाल जाना एवं बच्चों तथा उनके अभिभावकों से भी चर्चा की। बच्चों को सामान्य चोटें आई हैं एवं इनमें से 3 बच्चे अंजली गुर्जर, विपिन सहरिया एवं देव अहिरवार को सिर में चोट आने पर सीटी स्कैन के लिए विदिशा के शासकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था


Share:

26