
विदिशा..
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में निरंतर सघन जांच पड़ताल अभियान तहत कार्यवाहियां की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडलीन ई पन्ना ने बताया कि आज गुरुवार को विदिशा शहर के पीतलमिल चौराहा की मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। न्यू राज मेडिकल स्टोर एवं शान मेडिकल पीतलमिल चौराहा का औषधि निरीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर नोटिस जारी किया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती एडलीन ई पन्ना द्वारा मल्टीविटामिन, शहद, ग्लूकोज पाउडर आदि के खाद्य नमूने एकत्रित किए गए हैं।
औषधि निरीक्षक द्वारा सभी मेडिकल स्टोर के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी प्रतिबंधित दवाई का विक्रय ना करें। ऐसा करते पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।