Vidisha Bharti

collapse
...
Home / राजनीति / MP में 'कोल्ड टॉर्चर': भोपाल में शिमला जैसी ठंड, 5.6 डिग्री पहुंचा पारा; देश के टॉप 5 ठंडे शहरों में मध्य प्रदेश शामिल

MP में 'कोल्ड टॉर्चर': भोपाल में शिमला जैसी ठंड, 5.6 डिग्री पहुंचा पारा; देश के टॉप 5 ठंडे शहरों में मध्य प्रदेश शामिल

2025-12-30  Amit raikwar  347 views

ImgResizer_1767084821324भोपाल। मध्य प्रदेश में साल के आखिरी दिनों में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। समूचा प्रदेश इस वक्त भीषण शीतलहर (Cold Wave) की चपेट में है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में पारा गिरने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भोपाल में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जिससे रातें बर्फीली हो गई हैं।

कल्याणपुर सबसे ठंडा, 11 शहरों में ‘कंपकंपी’

मौसम विभाग के अनुसार, शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। एमपी के हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के टॉप 5 सबसे ठंडे शहरों की लिस्ट में मध्य प्रदेश के शहर शामिल हैं। प्रदेश के करीब 11 शहरों में तापमान 6.5 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

दिल्ली में कोहरे का कोहराम: फ्लाइट्स और ट्रेनें ठप

उत्तर भारत में छाए घने कोहरे का सीधा असर यातायात पर पड़ा है। दिल्ली में विजिबिलिटी जीरो होने के कारण:

 * 200 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हुई हैं और 128 को रद्द करना पड़ा।

 * रेलवे की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है; करीब 40 ट्रेनें 5 घंटे तक की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले 2-3 दिनों तक ठंड के तेवर ऐसे ही कड़े रहेंगे। नए साल का स्वागत भी प्रदेशवासियों को भारी ठिठुरन के बीच करना होगा।


Share:

26