त्रिवेणी संगम में किया स्नान,अनुभव को बताया अविस्मरणीय
महाकुंभ नगर, 25 जनवरी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना शनिवार को महाकुंभ पहुंचे और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने अपने अनुभव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा किए। उन्होंने इस अवसर को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि महाकुंभ आध्यात्मिकता और दिव्यता का संगम है।
‘धार्मिक ऊर्जा से भरपूर अनुभव’
रैना ने लिखा, “महाकुंभ में आकर जो आध्यात्मिक शांति और दिव्य ऊर्जा का अहसास हुआ, वह अविश्वसनीय है। इस पावन आयोजन का हिस्सा बनकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।”
महाकुंभ में रैना की उपस्थिति से उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और इस खास मौके को यादगार बना लिया।