Vidisha Bharti

collapse
...
Home / राजनीति / कटनी में बोले प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा — लव जिहाद पर सरकार का कड़ा रुख, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

कटनी में बोले प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा — लव जिहाद पर सरकार का कड़ा रुख, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

2025-04-25  Editor Shubham Jain  674 views

FB_IMG_1745594038872
 

कटनी।

लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के मामले को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में कटनी पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए साफ कहा कि इस गंभीर घटना में जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान वी. डी. शर्मा ने कहा, “संगठित तरीके से बेटियों को गुमराह कर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। ऐसी ताकतों से सरकार सख्ती से निपटेगी।”

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से विस्तार से चर्चा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, “किसी भी कीमत पर दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री तक को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।”

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है, जो इस पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच कर दोषियों को कानून के शिकंजे में लाएगी।

वी. डी. शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “जो भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, उन्हें खोज-खोज कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।”

बता दें कि श्री शर्मा कटनी में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया।


Share:

Tags: Bjp Mpbjp
26