Vidisha Bharti

collapse
...
Home / Crime / किन्नर दोस्त संग मिलकर रची 'लूट' की झूठी कहानी, 6 गिरफ्तार – सोना-चांदी, कैश और ड्रामा सब बरामद!

किन्नर दोस्त संग मिलकर रची 'लूट' की झूठी कहानी, 6 गिरफ्तार – सोना-चांदी, कैश और ड्रामा सब बरामद!

2025-04-19  Editor Shubham Jain  732 views

ImgResizer_20250419_2102_16579

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में लूट की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जो कहानी सामने आई, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। मामला निकला पूरी तरह से स्क्रिप्टेड क्राइम ड्रामा, जिसे अंजाम दिया गया पैसों की ज़रूरत और लालच के चलते।

18 अप्रैल को सूरज दीक्षित नाम के शख्स ने 112 पर कॉल कर दावा किया कि अम्बापुर-हसवा हाईवे पर बाइक सवारों ने उससे लाखों के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए हैं। पुलिस एक्टिव हुई, जांच शुरू की और जब पूछताछ गहराई, तो पर्दाफाश हुआ एक फर्जी लूट प्लान का — जिसमें शामिल थे किन्नर दोस्त और उनके सहयोगी।

क्या थी लूट की कहानी?

सूरज दीक्षित, जो रामलीला और डांस प्रोग्राम्स का ठेका लेता है, उसकी दोस्ती किन्नर परी उर्फ अनुज से थी। परी के संपर्क में रहने वाली किन्नर ट्विंकल उर्फ डब्लू को पैसों की जरूरत थी। ऐसे में सूरज ने अपने दोस्तों शिवांश मिश्रा और अमित सोनी के साथ मिलकर एक फर्जी लूट प्लान बनाया।

कैसे हुआ खुलासा?

सूरज ने चांदी के 742 ग्राम जेवर परी को सौंपे

सोने के गहने शिवांश को बेचने दिए

अमित सोनी ने एक महिला के साथ मिलकर जेवर एक ज्वेलर को 2 लाख में बेचे

सूरज को मिले 1.80 लाख रुपए, जिसमें से 1.5 लाख ट्विंकल को भेजे

फिर सूरज ने खुद 112 पर कॉल कर लूट की झूठी सूचना दी

 

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सूरज दीक्षित, शिवांश मिश्रा, अमित सोनी, किन्नर परी, किन्नर राधिका और किन्नर छवि को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद हुए:

लगभग 40 ग्राम सोने के जेवर

742 ग्राम चांदी के जेवर

और 1.80 लाख रुपये नकद

 

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शानदार सफलता, जिसमें थरियाँव थाना, एसओजी और सर्विलांस टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाया।


Share:

ब्लैक टाइगर