18
बीनागंज/गुना
प्रदेश के श्रमजीवी पत्रकारो के हितों के लिए संघर्षरत पत्रकार संगठन, जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश जम्प का की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक और संभागीय पत्रकार सम्मलेन दिनांक 18 मई को बीनगंज के होटल स्वादिष्ट में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के बारे जानकारी देते हुए स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष देवेश चित्रांशी ने बताया कि, 18 मई को प्रात: 11 बजे से उक्त कार्यक्रम का भव्य आगाज होगा।
शहर में पहली बार प्रदेश प्रदेश भर के पत्रकार साथियों का महाजुटान होगा। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में संभागीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन होगा एवं द्वितीय सत्र में प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक आहूत होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जम्प के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना, बीएसपीएस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ नवीन आनंद जोशी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अभय सुराणा, राष्ट्रीय सह प्रवक्ता डॉ कमल आलोक प्रसाद सहित राजधानी के दिग्गज पत्रकार सम्मिलित होंगे।
बॉक्स हेतु लाइन, पुलिस
👉जम्प की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक और संभागीय पत्रकार सम्मलेन 18 मई को।
👉होटल स्वादिष्ट में जुटेंगे प्रदेश के पत्रकार साथी।
👉गुना जिले के बीनगंज में होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम।
👉जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (JUMP) के बैनर तले पत्रकारो का महाकुंभ।
👉प्रदेश अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी होंगे सम्मिलित।
👉कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरो पर।