Vidisha Bharti

collapse
...
Home / राजनीति / इंदौर को मिला 1,000 करोड़ से ज्यादा का विकास बूस्ट – नए स्वागत द्वार से शहर करेगा भव्य अभिनंदन!

इंदौर को मिला 1,000 करोड़ से ज्यादा का विकास बूस्ट – नए स्वागत द्वार से शहर करेगा भव्य अभिनंदन!

2025-04-18  Editor Shubham Jain  729 views

ImgResizer_20250418_1845_12788

इंदौर। शहर के सुनियोजित विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए नगर निगम इंदौर की मेयर-इन-कौंसिल की बैठक महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। निगम मुख्यालय में हुई इस बैठक में आयुक्त शिवम वर्मा समेत महापौर परिषद सदस्य और निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में लिए गए अहम फैसले:

1. ₹1,010 करोड़ की विकास योजनाओं को हरी झंडी
सड़कों, जलप्रदाय, वृक्षारोपण और आधारभूत सुविधाओं को लेकर बड़ी योजनाएं पास की गईं।

2. एयरपोर्ट रोड से जुड़ेगी नई लिंक रोड
चंदन नगर चौराहा से एयरपोर्ट रोड तक सीमेंट कांक्रीट लिंक रोड निर्माण हेतु ₹26 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति।

3. ट्रांसपोर्ट नगर में जनसहयोग से सड़क निर्माण
वार्ड 65 के ट्रांसपोर्ट नगर में ₹8 करोड़ से मुख्य सड़क और गलियों का निर्माण होगा।

4. वृक्षारोपण के लिए री-यूज़्ड वॉटर पाइपलाइन
कबीट खेड़ी से रेवती रेंज तक ₹11 करोड़ की लागत से पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

5. जलप्रदाय नेटवर्क को मिलेगा नया जीवन
AMRUT 2.0 योजना के तहत 40 नए ओवरहेड टैंक, 75 पुराने टैंकों के नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए ₹965 करोड़ की परियोजना को मंजूरी।

6. फायर सेफ्टी और ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार
नए फायर प्रकोष्ठ, कंसल्टेंट सेवाएं और अमले की भर्ती से आगजनी और ट्रैफिक प्रबंधन में आएगा सुधार।

7. शहर के दरवाज़ों पर होगा भव्य स्वागत
"इंदौर आपका हार्दिक अभिनंदन करता है" संदेश के साथ शहर की सीमाओं पर शानदार स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।

इंदौर अब विकास की रफ्तार से रचेगा नए आयाम!


Share:

ब्लैक टाइगर