Vidisha Bharti

collapse
...
Home / राजनीति / डॉक्टर के साथ मारपीट आरोपियों का पुलिस ने निकला जुलूस

डॉक्टर के साथ मारपीट आरोपियों का पुलिस ने निकला जुलूस

2024-12-14  Editor Shubham Jain  1,634 views

ImgResizer_20241214_1913_56764

गंजबासौदा.... विगत दिनों शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय में ड्यूटी के दौरान चिकित्सक से मारपीट करने वाले दो युवकों का पुलिस ने भरे बाजार जुलूस निकाल दिया है बता दे की शुक्रवार के दिन डॉक्टर चेतन बमौरिया चिकित्सालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे इसी दौरान दो बदमाश जतिन और नीलेश चिकित्सक से वार्ड बॉय का पता पूछने लगे इस पर चिकित्सक ने किसी अन्य जगह जाकर पता करने की बात कही इस पर से गुस्साआए आरोपियों ने चिकित्सक के साथ मारपीट करना शुरू कर दी यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आज शनिवार को बीच बाजार में उनका जुलूस निकाल दिया इस मामले में हरिकिशन लोहिया देहात थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार  कर उनका मेडिकल कराया गया है और विभिन्न धाराओं के तहत विधि सम्मत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है


Share:

26