Vidisha Bharti

collapse
...
Home / Government Schemes / Yojana Page / चालीस हजार की रिश्वत लेते पटवारी लोकायुक्त ने किया ट्रैप

चालीस हजार की रिश्वत लेते पटवारी लोकायुक्त ने किया ट्रैप

2024-12-05  Editor Shubham Jain  297 views

उज्जैन 

लोकायुक्त टीम ने महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देशन में, अनिल विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के मार्गदर्शन में डीएसपी सुनील तालान एवं राजेश पाठक सहित लोकायुक्त  की टीम ने आज रतलाम जिले के आवेदक गोपाल उपाध्याय निवासी पंचेड से 40,000 रूपये नगद राशि की रिश्वत लेते हुए पटवारी रमेश चंद्र बैरागी को रंगे हाथ

पकड़ा।यह रिश्वत आवेदक की भूमि के सीमांकन उपरांत पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के एवज मैं मांगी थी।यह रिश्वत राशि पटवारी बैरागी ने आज प्राप्त की। कुल 50,000/- रूपये रूपये रिश्वत मांगी गई थी जो आज 40,000- रूपये देना तय हुआ,10000/- रूपये बाद में देना तय हुआ।पटवारी ने जैसे ही 40,000/- रूपये आवेदक से लिए आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी पटवारी रमेश बैरागी के विरुद्ध धारा 7, भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संसोधन  2018 ) के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना मै लिया गया। कार्यवाही पंचायत भवन पंचेड पर जारी है। प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक संदीप कदम, श्याम शर्मा, इसरार खान, कमल पटेल सहित 10 सदस्यों की टीम ने उक्त ट्रैप कार्य में भाग लिया।


Share:

ब्लैक टाइगर