अनूपपुर- भारत के सब से बड़े मंच KBC (कौन बनेगा करोड़पति) कार्यक्रम में अनूपपुर की बेटी पहुंची। शुक्रवार को रात 9 बजे प्रसारित होने वाले कार्यक्रम हॉट सीट पर बैठकर KBC के सवालों का जबाब देते हुए सोनाली सिंह पिता राम सिंह उम्र 29 वर्ष कोतमा जीती है।

अनूपपुर जिले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र की गोविंदा कॉलरी में रहने वाली सोनाली सिंह केबीसी (KBC) के मंच पर पहुंची। प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर उनके सवालों का जवाब देकर 6 लाख 40 हजार रुपये जीत कर अपने परिवार और अनूपपुर जिले को गौरवान्वित किया है। सोनाली सिंह के पिता का नाम राम सिंह पद वरिष्ठ विद्युत पर्यवेक्षक पद बरतराई कॉलरी में कर्मचारी है, सोनाली ने सिविल इंजिनियरिंग की पढाई की है। सोनाली ने बीटेक किया है। सोनाली ने पिछली बार 2022 में भी केबीसी KBC में फ़ास्टेस्ट फ़िंगर फ़र्स्ट राउंड तक पहुची थी, इस बार हॉटसीट में पहुची है।सोनाली ने इसके लिए कहा है कि आप सामान्य ज्ञान का अध्ययन करे करेंट अफेयर्स के बारे में जाने और इसी के जरिए केबीसी तक पहुंच सकते हैं।