Vidisha Bharti

collapse
...
Home / Government Schemes / Yojana Page / भोपाल में वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, 7 लाख का मसरूका बरामद!

भोपाल में वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, 7 लाख का मसरूका बरामद!

2025-04-26   461 views

ImgResizer_20250426_1901_21358
भोपाल। राजधानी में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर अयोध्यानगर थाना पुलिस ने कसा शिकंजा। डीसीपी जोन-2 के निर्देशन में चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड आदर्श उर्फ गोलू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 ई-रिक्शा और 5 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है।

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी चोरी की बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर रैकी करते थे और फिर नई वारदात को अंजाम देते थे।

अब तक 6 वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा हो चुका है, जिनमें से एक बाइक अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

इस सफलता में मुखबिर तंत्र और CCTV फुटेज ने अहम भूमिका निभाई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों और वारदातों की जांच में जुटी है।


Share:

26