Vidisha Bharti

collapse
...
Home / Government Schemes / Yojana Page / भोपाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.5 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

भोपाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.5 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

2025-03-24   301 views

ImgResizer_20250324_0726_41067
भोपाल क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर अपराधी और उसकी साथी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

कैसे पकड़े गए आरोपी?

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमपी नगर स्थित यश बैंक के सामने मैदान में एक युवक और युवती संदिग्ध हालत में बैठे हैं। युवक सफेद शर्ट और नीली जींस पहने था, जबकि युवती गेरुआ टॉप और महरून लोअर में थी। दोनों के पास ग्रे रंग का ट्रॉली बैग था, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा होने की सूचना थी।

पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया और जब बैग खोला गया तो 6 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 6 किलो 550 ग्राम था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर भोपाल में बेचते थे।

गिरफ्तार आरोपी और उनका आपराधिक रिकॉर्ड

1. मोहम्मद अनस उर्फ दाना (32), निवासी आरिफ नगर, भोपाल

भोपाल पुलिस द्वारा जिला बदर

2014 से लगातार अपराधों में सक्रिय

हत्या, लूट, मारपीट, अवैध हथियार और ड्रग्स तस्करी के कई केस दर्ज

 

2. कामना यादव उर्फ खुशी (22), निवासी बैतूल

अब तक कोई अन्य आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

 

 

अनस पर दर्ज संगीन मामले

अनस के खिलाफ हत्या की कोशिश, लूट, अवैध हथियार, मारपीट और जबरन वसूली सहित 20 से अधिक केस दर्ज हैं। उसे एक साल के लिए भोपाल और आसपास के जिलों से जिला बदर किया गया था, लेकिन वह चोरी-छिपे शहर में रहकर ड्रग्स की तस्करी कर रहा था।

पुलिस की सख्ती और आगे की कार्रवाई

भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्रा और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 और मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस बड़े गैंग से जुड़े हैं और भोपाल में ड्रग्स की सप्लाई चेन कहां तक फैली हुई है।


Share:

26