Vidisha Bharti

collapse
...
Home / Sports / भोपाल में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा से लाया जा रहा था गांजा, आरोपी गिरफ्तार!

भोपाल में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा से लाया जा रहा था गांजा, आरोपी गिरफ्तार!

2025-04-15   600 views

ImgResizer_20250415_1553_47413

भोपाल | क्राइम डेस्क

भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 4 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी उड़ीसा से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर भोपाल लाया था, जहां इसकी सप्लाई की तैयारी थी।

क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

क्या बोले अधिकारी?

सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही सप्लाई चैन को तोड़ने के लिए अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा सकती है।


Share:

ब्लैक टाइगर