
ग्यारसपुर..... प्रदेश सरकार एवं विदिशा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार ग्यारसपुर बीएमओ डॉक्टर टी एस मीना के द्वारा आज हैदरगढ़ में एक क्लीनिक संचालक की जांच की गई जांच के दौरान क्लिनिक संचालक संचालन से संबंधित या अनुभव से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके ग्यारसपुर बीएमओ डॉक्टर मीना के द्वारा तीन दिवस में वैध दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश उपरोक्त क्लिनिक संचालक श्री राम गौर को दिए बीएमओ डॉक्टर मीणा के द्वारा बताया गया कि उपरोक्त क्लिनिक संचालक के पास विभिन्न प्रकार की दवाइयां जो की एक एमबीबीएस डॉक्टर ही मरीज को लिख सकते हैं क्लीनिक पर मौजूद थी जो कि नियम विरुद्ध है फिलहाल क्लिनिक संचालक को दस्तावेज कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं यदि निर्देशों का पालन नहीं होता है तब नियमअनुसार उपरोक्त क्लिनिक को सील किया जाएगा एवं वैधानिक कार्यवाही की जाएगी