Vidisha Bharti

collapse
...
Home / Religion/धर्म / आज का राशिफल: 25 जुलाई 2025, शुक्रवार - जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे!

आज का राशिफल: 25 जुलाई 2025, शुक्रवार - जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे!

2025-07-25  Reporter vidisha Raghvendra Dangi  731 views

ImgResizer_20250725_0724_08735
क्या आप जानना चाहते हैं कि आज आपके सितारे आपके लिए क्या लेकर आए हैं? धन, प्रेम, स्वास्थ्य या करियर - हर क्षेत्र में क्या बदलाव आएंगे? मकर लग्न के जातक खास ध्यान दें: जल्दबाजी में कोई फैसला न लें! पढ़ें अपना आज का राशिफल और जानें कि आपकी राशि के लिए क्या है खास!

मेष (Aries)

आज आपके ज़िद्दी स्वभाव से घरवाले और दोस्त आहत हो सकते हैं, थोड़ा संयम बरतें. व्यापार में लेन-देन की चिंता रहेगी, विवाद से बचें. हालांकि, बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक लंबी यात्रा की योजना बन सकती है और नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे.

वृषभ (Taurus)

आज आप कार्यक्षेत्र में उन्नति कर पाएंगे और अच्छी कमाई भी होगी. घर-परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा और दोस्तों से मदद मिलेगी. हालांकि, किसी काम से थोड़ी झुंझलाहट महसूस हो सकती है. रोमांस के लिए यह एक अच्छा दिन है. कानूनी अड़चन और थकान महसूस हो सकती है, काम में मन कम लगेगा. वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें. दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा और सेहत भी बेहतर बनी रहेगी.

मिथुन (Gemini)

आज आपको अपने नकारात्मक अनुभवों से सीखना चाहिए और भविष्य में उन्हें नए तरीके से करने की कोशिश करें. पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें और जोखिम व ज़मानत के कार्यों से बचें. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे और लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं. घर में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा और पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बने रहेंगे. जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा. आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है.

कर्क (Cancer)

आज आप व्यवस्थित और एकाग्रता से काम लेंगे, तो ज़्यादातर समस्याएं खत्म हो जाएंगी. किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान ज़रूर मिलेगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे. व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा वालों की आय में भी वृद्धि होगी. व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा. संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है. आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे.

सिंह (Leo)

आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें. अपनी भावनाओं को दबाएँ या छुपाएँ नहीं, क्योंकि अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फ़ायदा मिलेगा. कटु वचनों के प्रयोग से बचें. आपका आत्मसम्मान बना रहेगा. दूर की यात्रा की योजना बनेगी. कुछ विरोध का सामना हो सकता है और प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी. प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा. बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे. घर में मांगलिक कार्य होंगे और बाहर जाने का आयोजन होगा. आपको भरपूर भाग्य का साथ मिलेगा.

कन्या (Virgo)

आज कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जाएगा. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. आय में वृद्धि के योग हैं. कोई दूर से बुरी खबर मिल सकती है. शारीरिक कष्ट से बचें और खर्च होगा. पैसों के लेन-देन पर गंभीरता से ध्यान देना होगा, साथ ही धनलाभ के नए मौके भी मिलेंगे. पेट के रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं, इसलिए तली-भुनी चीजों और मसालेदार भोजन से बचें. सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार होने में परेशानी आ सकती है.

तुला (Libra)

आज आपका परिश्रम फल दे सकता है. आपको परिवार के कुछ मामलों पर ध्यान देना चाहिए. विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज दूसरों को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा. बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है. आपके माता-पिता की सेहत पर ध्यान न देना ख़तरनाक साबित हो सकता है. बकाया मामले भी निपट सकते हैं. घर पर कुछ मेहनत भरा या ज़्यादा समय लेने वाला काम होगा. भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा.

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक लग्न/राशि वालों का स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा. छोटी-मोटी आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं. ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है, ख़ास तौर पर तब जब आप अपने प्रिय को किसी और के साथ थोड़ा ज़्यादा दोस्ताना मिज़ाज का होते हुए देखेंगे. प्रेम-जीवन में मधुरता रहेगी और परिवार के साथ यादगार पल बिताएँगे. परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त रहेंगे. अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं.

धनु (Sagittarius)

आज निजी संबंध आपके लिए सहायक साबित हो सकते हैं. आय से अधिक धन व्यय होगा. आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ करने का अनुकूल अवसर मिलेगा. आपका काम दरकिनार हो सकता है, क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे. आध्यात्मिक चिंतन के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे. आपका तेज़ काम आपको प्रेरित करेगा और लक्ष्य तक पहुंचने में आपको मदद मिलेगी. ज़रूरी कामकाज पूरे हो सकते हैं और शादी के भी ऑफ़र मिल सकते हैं.

मकर (Capricorn)

पहले से बनी योजनाओं को लागू करने के लिए आज का दिन शुभ है. अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा. विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं. काम सरलता से पूरा हो जाएगा. लाभ के नए-नए क्षेत्रों का चयन करने का मन होगा. बाहर के खाने से बचिए. जल्दबाज़ी में फैसले न लें. आप अपनी बात साफ ढंग से रखेंगे और इसमें आप सफल हो सकते हैं.

कुंभ (Aquarius)

आज आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है. ज़रूरत से ज़्यादा खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें. आज काम तनावभरा और थकाऊ होगा, लेकिन दोस्तों का साथ आपको ख़ुशमिज़ाज और ज़िंदादिल बनाए रखेगा. बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की बजाय घर के बाहर ज़्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं. लेन-देन में सावधानी रखें. व्यवसाय और नौकरी-निवेश ठीक-ठाक रहेंगे.

मीन (Pisces)

आज आप में से कुछ लोगों को बेहतर नौकरी मिल जाने के संकेत हैं. व्यापार में लाभ होगा. नई परियोजनाओं और खर्चों को टाल दें. भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे. वित्तीय मोर्चे पर धीरे-धीरे मज़बूती आने की उम्मीद है. कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है. दूसरों की बात को भी गंभीरतापूर्वक सुनें. आज आप अपनी ज़िंदगी के कई क्षेत्रों को लेकर थोड़े परेशान भी रहेंगे.

आपका आज का दिन मंगलमयी हो - आप स्वस्थ रहें, सुखी रहें - इस कामना के साथ! 🙏

ज़रूरी जानकारी:

 * राशिफल आमतौर पर चंद्र राशि से देखा जाता है, पर हमारे विचार में लग्न के आधार पर अधिक सटीक बैठता है. पर आप इसे राशि, सूर्य लग्न, जन्म तिथि और नाम की राशि के हिसाब से भी देख सकते हैं.

 * किसी को ज्योतिष की सलाह लेनी हो, तो केवल हमारे पेज 'Swastik Jyotish Kendra' के मेसेज बॉक्स में जन्म की डिटेल्स भेजें, न फ़ोन करें, न व्यक्तिगत इनबॉक्स में या व्हाट्सप्प पर कोई डिटेल्स भेजें.


Share:

26