
आज, 21 जुलाई 2025, सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? क्या सिंह लग्न के जातक अपने क्रोध पर नियंत्रण रख पाएंगे? क्या आपकी किस्मत चमकेगी या कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है? आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आज के दिन का पूरा हाल!
मेष (Aries)
आज मेष राशि के जातकों को आर्थिक प्रयासों में तेज़ी लाने पर ध्यान देना चाहिए, खासकर व्यवसाय में यह बेहद सहायक सिद्ध होगा. आपकी आर्थिक स्थिति सुव्यवस्थित बनी रहेगी. किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है और पूजा-पाठ में मन लगने से मानसिक शांति मिलेगी. काम से जुड़ी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके करियर की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होंगी.
वृषभ (Taurus)
आज आप तेज़ी से प्रगति करेंगे और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे. हालांकि, कुछ अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है, जिससे थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है. अपनी वाणी में शालीनता बनाए रखें और लेन-देन में सावधानी बरतें. अगर आप दृढ़ निश्चय कर लें, तो हर मुश्किल का सामना आसानी से कर पाएंगे. आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे. व्यापारियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है. प्रेम-प्रसंगों की ओर आज आपका झुकाव अधिक रहेगा.
मिथुन (Gemini)
आज आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा, क्योंकि आपका प्रिय आपके लिए ढेरों खुशियाँ लेकर आएगा. कुछ ख़ास काम आप कल के लिए ट़ाल सकते हैं. गलतफहमी या विचारों में भ्रम की स्थिति हो सकती है. यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको नौकरी मिल सकती है. किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझेदारी में व्यापार करने से मुनाफ़ा मिलेगा.
कर्क (Cancer)
आज अपनी दिनचर्या से थोड़ा समय निकालकर परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल हों. भविष्य की योजनाओं के लिए आपको नए संपर्क बनाने की आवश्यकता है, जो करियर की उन्नति में बेहद सहायक होंगे. किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा और रोजगार में वृद्धि होगी. पारिवारिक सहयोग, विशेषकर माता-पिता का समर्थन, समय पर मिलेगा और यह आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण होगा. शिक्षा, नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे.
सिंह (Leo)
आज जीवनसाथी का हर काम में सहयोग और प्रेम मिलेगा. आपके मन में कोई भी संदेह होगा, तो वह आज स्पष्ट हो जाएगा. आज आपको यह पता चलेगा कि आपके करीबी लोगों को आपकी कितनी आवश्यकता है. कुछ मोर्चों पर आपको नकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें. कार्यक्षेत्र पर धैर्य से काम लें और क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें.
कन्या (Virgo)
आज कार्यालय में प्रेम प्रसंग की संभावना आपको अपने काम से विचलित कर सकती है, हालांकि, आपको अपनी एकाग्रता वापस लाने की आवश्यकता है. एकतरफा लगाव आपकी खुशियों को कम कर सकता है. आज कार्यक्षेत्र में आपको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ सकता है. आज की यात्रा आपके लिए आनंददायक और बहुत फायदेमंद होगी. नए प्रोजेक्ट में निवेश न करें. आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे.
तुला (Libra)
आपके सकारात्मक रवैये के कारण आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे. कानूनी अड़चनें दूर होंगी और स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी. घर और बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा और साझेदारों के साथ लाभ की बातें होंगी. आप सुंदर वस्त्र या आभूषणों की खरीददारी कर सकते हैं. कई दिनों से चली आ रही पैसों के लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है. जरूरतमंदों की मदद करके आपको खुशी मिलेगी.
वृश्चिक (Scorpio)
आज आपका समय परिवारजनों और मित्रों के साथ अधिक व्यतीत होगा. आपके साहसी कदम और निर्णय आपको अनुकूल परिणाम देंगे. अपने जबरदस्त आत्मविश्वास का लाभ उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए संपर्क व दोस्त बनाएँ. तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. ऐश्वर्य के साधनों पर धन खर्च होगा.
धनु (Sagittarius)
आज आपका स्वाभिमान प्रभावित हो सकता है. भाइयों का सहयोग मिलेगा और भाग्य का साथ प्राप्त होगा. घर और बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. कीमती वस्तुएँ संभालकर रखें. आज आप अपने लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं, जिससे दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. आज आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएँगे. साथ ही, आप अपने पिता के व्यवसाय में सहयोग करेंगे.
मकर (Capricorn)
आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. सार्वजनिक जीवन में आपको सम्मान प्राप्त होगा. यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. वाहन सुख उत्तम मिलेगा. मित्रों के साथ पर्यटन का योग है. आज आप काफी धन कमा सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें. पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा. छात्रों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा, पढ़ाई-लिखाई में मन लगा रहेगा.
कुंभ (Aquarius)
आज आपको प्रिय व्यक्ति का साथ और सार्वजनिक सम्मान मिलेगा. आज अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है. आप अपने लक्ष्य पर टिके रहेंगे. अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा. आज नौकरी में अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. नया कार्य करने का मन बनेगा और आप जोखिम उठाने का साहस कर पाएँगे. आज मौसम में बदलाव के कारण आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है.
मीन (Pisces)
आज मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. किसी पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है. महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ. शुभ ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे. जो लोग राजनीति क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें निश्चित ही लाभ की संभावना दिखाई दे रही है. पैतृक संपत्ति से आपको लाभ होगा.
आपका आज का दिन मंगलमयी हो! आप स्वस्थ रहें, सुखी रहें - इस कामना के साथ! 🙏
ज़रूरी जानकारी:
* राशिफल आमतौर पर चंद्र राशि से देखा जाता है, पर हमारे विचार में लग्न के आधार पर यह अधिक सटीक बैठता है. आप इसे अपनी राशि, सूर्य लग्न, जन्म तिथि या नाम की राशि के हिसाब से भी देख सकते हैं.
* यदि आप ज्योतिषीय सलाह लेना चाहते हैं, तो कृपया अपनी जन्म की डिटेल्स केवल हमारे पेज 'Swastik Jyotish Kendra' के मैसेज बॉक्स में भेजें. फ़ोन, व्यक्तिगत इनबॉक्स या व्हाट्सएप पर कोई जानकारी न भेजें.