Vidisha Bharti

Header
collapse
...
Home / विदिशा समाचार / छह घंटे में नकबजनी का खुलासा, 80 हजार का मशरूका बरामद

छह घंटे में नकबजनी का खुलासा, 80 हजार का मशरूका बरामद

01-10-2026  Vidisha Bharti Desk  8 views
छह घंटे में नकबजनी का खुलासा, 80 हजार का मशरूका बरामद

वसीम कुरेशी  रायसेन सांची । थाना सांची पुलिस ने ग्राम ढकना में हुई नकबजनी की वारदात का छह घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के जेवरात सहित करीब 80 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया है। बरामद सामान में चांदी की बिछिया, चैन, कड़ा और अंगूठी के अलावा वारदात में इस्तेमाल कुदाल, टूटा हुआ पेचकस और मोबाइल फोन शामिल है।

पुलिस के अनुसार 30 सितंबर 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम ढकना में एक व्यक्ति घर में घुसकर चोरी कर रहा है। सूचना मिलते ही सांची थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

तलाशी में मिले चांदी के जेवर

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चांदी की बिछिया, चैन, कड़ा और अंगूठी बरामद हुई। इन चांदी के जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान सचिन अहिरवार पिता नारायण सिंह अहिरवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी शेरपुर, थाना करारिया, जिला विदिशा के रूप में की है। मामले में फरियादी दिलीप सिंह राजपूत और कमर सिंह राजपूत की रिपोर्ट पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

ImgResizer_20261001_1648_12972
चोरी के दो मामलों का सामान भी बरामद

पुलिस के मुताबिक पूछताछ और कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से थाना सांची क्षेत्र के दो मामलों में चोरी किए गए चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। इनमें बिछिया, चैन, कड़ा और अंगूठी शामिल हैं। बरामद जेवरात की कुल कीमत करीब 70 हजार रुपए आंकी गई है।

इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कुदाल और एक टूटा हुआ पेचकस भी बरामद किया। आरोपी के पास से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी मिला, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब 80 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला

पुलिस द्वारा आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई गई। पुलिस के अनुसार जिला विदिशा में आरोपी के खिलाफ पूर्व में नकबजनी और छेड़छाड़ से संबंधित अपराध दर्ज होना सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को आदतन अपराधी बताया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

नकबजनी की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन रहा। पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रायसेन प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

थाना प्रभारी निरीक्षक राम बिलोचन शर्मा ने बताया कि डायल-112 से सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम तत्काल ग्राम ढकना पहुंची थी। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से संदिग्ध आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान चोरी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद हुए। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

नकबजनी के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक राम बिलोचन शर्मा, प्रधान आरक्षक गणेशराम रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सुनील लोधी, प्रधान आरक्षक रामकरण शर्मा, प्रधान आरक्षक सुरेश गोहे, आरक्षक हिम्मत सिंह यादव, आरक्षक सौरभ रघुवंशी और आरक्षक ओमप्रकाश लोधी की भूमिका रही।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से घटना के कुछ ही घंटों में आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी हो गई। पुलिस अब प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।


Share:

रिक्वायरमेंट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy