Vidisha Bharti

Header
collapse
...
Home / बिजनेस / बीजेपी मीडिया विभाग के 'शुभंकर' आशीष अग्रवाल

बीजेपी मीडिया विभाग के 'शुभंकर' आशीष अग्रवाल

30-04-2026  Shubham Jain  43 views

लेखक सत्येंद्र जैन मध्य प्रदेश की राजनीति में पिछले तीन साल भारतीय जनता पार्टी के लिए न केवल सांगठनिक मजबूती के रहे हैं, बल्कि चुनावी रणभूमि में 'अजेय' होने के भी रहे हैं। इस सफलता के पीछे पर्दे के पीछे काम करने वाली जिस टीम का सबसे बड़ा हाथ है, वह है भाजपा का मीडिया विभाग। और इस विभाग के सारथी हैं— आशीष ऊषा अग्रवाल।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में आशीष अग्रवाल ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में न केवल नवाचार किए, बल्कि भाजपा की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने में एक 'ब्रिज' की भूमिका निभाई है। आइए जानते हैं, कैसे एक कुशल प्रबंधन ने मध्य प्रदेश बीजेपी के मीडिया विंग की सूरत बदल दी।

संगठन के प्रति निष्ठा और हेमंत खंडेलवाल का भरोसा

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को संगठन गढ़ने और पारखी नजर के लिए जाना जाता है। अक्टूबर 2025 में अपनी नई टीम की घोषणा करते हुए उन्होंने आशीष अग्रवाल की कार्यक्षमता, तकनीकी दक्षता और संगठन निष्ठा पर पुनः विश्वास जताया। आशीष अग्रवाल को 'जौहरी की परख' की तरह मीडिया विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसे उन्होंने अपनी शालीनता और अखंड पुरुषार्थ से चरितार्थ किया। उन्होंने प्रवक्ताओं की एक ऐसी 'रत्न रूपी माला' तैयार की है, जो आज हर टीवी डिबेट और मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखती है।

चुनावी आंकड़ों में 'मैजिक': 2023 और 2024 की प्रचंड जीत

आशीष अग्रवाल का कार्यकाल आंकड़ों के लिहाज से किसी 'शुभंकर' से कम नहीं रहा। उनके कुशल मीडिया प्रबंधन के दौरान भाजपा ने सफलता के वे झंडे गाड़े, जो इतिहास बन गए:

विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा ने 163 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। इसमें पार्टी को लगभग 49 प्रतिशत का रिकॉर्ड वोट शेयर मिला।

लोकसभा चुनाव 2024: यह कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। मध्य प्रदेश की सभी 29 की 29 सीटों पर भाजपा ने 'महाविजय' हासिल की। वोट शेयर भी बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुँच गया।

उपचुनाव: अमरवाड़ा और बुधनी जैसे महत्वपूर्ण उपचुनावों में भी विजय का सिलसिला जारी रहा।

इन जीतों में मीडिया विभाग ने 'समिधा' की तरह काम किया। सरकार की योजनाओं (जैसे लाड़ली बहना योजना) और संगठन की रीति-नीति को सही समय पर सही तरीके से जनता के बीच पहुँचाने का श्रेय आशीष अग्रवाल के नेतृत्व को जाता है।

नवाचार और तकनीकी दक्षता: 2500+ प्रेस कॉन्फ्रेंस का रिकॉर्ड

आज का मीडिया केवल अखबारों तक सीमित नहीं है। आशीष अग्रवाल ने इस बात को समझा और मीडिया विभाग को 'हाई-टेक' बनाया। उनके प्रबंधन में:

पिछले तीन वर्षों में प्रदेश भर में लगभग 2500 प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गईं।

प्रेस नोट, हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो कंटेंट मीडिया संस्थानों तक समय से पहले पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

केंद्रीय मंत्रियों से लेकर प्रदेश के पदाधिकारियों तक, सभी के विषयों को मीडिया के सम्मुख रखने के लिए एक सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म तैयार किया गया।

मीडिया से पारिवारिक संबंध: सुख-दुख के साथी

आशीष अग्रवाल की सबसे बड़ी ताकत उनकी मिलनसारिता है। वे केवल बड़े न्यूज़ चैनलों तक सीमित नहीं हैं। चाहे बड़े संपादक हों, डेस्क पर काम करने वाले पत्रकार, कैमरामैन हों या नए जमाने के यूट्यूबर्स और वेब पोर्टल संचालक—आशीष सबके लिए सहज उपलब्ध हैं।

भोपाल में एक पत्रकार साथी पर आई विपदा के समय उनका 'चट्टान' की तरह खड़ा होना यह दर्शाता है कि वे मीडिया जगत को अपना परिवार मानते हैं। उनकी कार्यशैली में कोई भेदभाव नहीं है; वे हर छोटे-बड़े मीडियाकर्मी की बात सुनते हैं और त्वरित प्रतिक्रिया (Statement) देते हैं।

संगठन के महारत्न: देवास से लेकर 'एक देश एक चुनाव' तक

आशीष अग्रवाल की सांगठनिक क्षमता केवल मीडिया ऑफिस तक सीमित नहीं है। उनकी रणनीतिक कुशलता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें 'एक देश एक चुनाव' की प्रदेश स्तरीय टोली में शामिल किया है। इसके अलावा, संगठन पर्व और सदस्यता अभियान के दौरान उन्होंने देवास जिले में बूथ कमेटियों और जिला अध्यक्ष के चुनाव को अत्यंत कुशलता से संपन्न कराया।

 

 कर्मयोगी का सफलतम सफर

नवाचारी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के 'मीडिया सारथी' के रूप में आशीष ऊषा अग्रवाल एक सच्चे कर्मयोगी सिद्ध हुए हैं। उनकी निरंतरता, सातत्य और संगठन को गढ़ने की कला उन्हें भाजपा संगठन का 'महारत्न' बनाती है। उनके तीन साल का यह सफल कार्यकाल भाजपा के स्वर्णिम इतिहास का हिस्सा बन चुका है। उम्मीद है कि आगामी वर्षों में वे राजनीति और जनसंपर्क के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy