
विदिशा, 27 अप्रैल 2026: विदिशा पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में लूट को अंजाम देने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। हैदरगढ़ पुलिस ने सिर्फ 19 दिन में 18 लाख की लूट का खुलासा करते हुए 4 बदमाशों को दबोच लिया। आरोपियों से स्कॉर्पियो, ब्रेंजा कार, सोना-चांदी और पिस्टल बरामद हुई है।
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
8 अप्रैल 2026 की शाम 6:40 बजे ग्राम गुंजारी की पुलिया के पास तीन बदमाशों ने ज्वेलर मनोज सोनी की बाइक रोकी। डंडे से हमला कर सोने-चांदी से भरा बैग लूटा और फरार हो गए। मनोज बांसादेही गांव के रहने वाले हैं और बुधवारा बाजार में दुकान चलाते हैं।
360° डिग्री – दृष्टि अभियान से फंसे लुटेरे
SP रोहित काशवानी के निर्देश पर एडिशनल SP डॉ. प्रशांत चौबे और SDOP शिखा भल्लावी के मार्गदर्शन में 5 स्पेशल टीमें बनाई गईं। "360° डिग्री – दृष्टि अभियान" के तहत पुलिस ने 165 से ज्यादा CCTV खंगाले, 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की और साइबर एक्सपर्ट की मदद ली। गैंग इतना शातिर था कि पकड़े जाने के डर से मोबाइल तक इस्तेमाल नहीं करता था।
गिरफ्तार हुए ये 4 शातिर
1. शिवा उर्फ भावसिंह कुर्मी - बीना
2. अजय यादव - ललितपुर
3. जगदीश उर्फ हल्ले कुर्मी - टीकमगढ़
4. रणवीर उर्फ भगोले बुन्देला - अशोकनगर
2 आरोपी अब भी फरार: इन्दु राजा और सुमित यादव की तलाश जारी है। जांच में पता चला कि इन्दु, जगदीश और भगोले ने लूट की, जबकि शिवा, अजय और सुमित ने मदद की। 
18 लाख का मशरूका बरामद
पुलिस ने आरोपियों से 5 लाख की स्कॉर्पियो, 5 लाख की ब्रेंजा कार, 5 लाख की 2 किलो चांदी, 3 लाख का 2 तोला सोना जब्त किया। रणवीर के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस भी मिले।
बड़ी वारदात की थी प्लानिंग
पूछताछ में खुलासा हुआ कि अगर गैंग समय पर नहीं पकड़ा जाता तो कोई और बड़ी वारदात को अंजाम देता।
इनकी रही अहम भूमिका
थाना प्रभारी रोहित कुमार कौरव, निरीक्षक गजेन्द्र सिंह बुन्देला, निरीक्षक गोकुल प्रसाद अजनेरिया, सायबर सेल के प्र.आर. रोहित रैकवार सहित पूरी टीम ने दिन-रात एक कर केस सुलझाया।
विदिशा पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में बदमाशों में हड़कंप है और लोगों ने राहत की सांस ली है।
اترك تعليقاً
لن يتم نشر عنوان بريدك الإلكتروني. الحقول المطلوبة مشار إليها بـ *